देश की खबरें | सामान्य स्थिति बहाल होने तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां मंजूर नहीं की जाएंगी : कर्नाटक के मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि देश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों को छुट्टियां नहीं दी जाएंगी।
बेंगलुरु, 10 मई कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि देश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों को छुट्टियां नहीं दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया आज शाम एक विशेष बैठक करेंगे।
परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस समय हम पुलिसकर्मियों की कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं करेंगे, क्योंकि हमें नहीं पता कि सामान्य स्थिति कब बहाल होगी। सामान्य स्थिति बहाल होने पर केंद्र हमें सूचित करेगा। तब तक हमें सतर्क रहना होगा।’’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को हर जगह, खासकर तटीय क्षेत्र में विशेष रूप से सतर्क रहना होगा।
मंत्री ने कहा, ‘‘युद्ध के दौरान हमारे पिछले अनुभव से सीखते हुए, तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत होनी चाहिए। हमें उत्तर कन्नड़ से लेकर दक्षिण कन्नड़ तक तटीय रेखा पर सतर्क रहना होगा।’’
उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धरमैया किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार की तैयारियों की समीक्षा के वास्ते गृह और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)