देश की खबरें | शराबी को बचाने के प्रयास में पुलिसकर्मी की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर देहात जिले के अकबरपुर इलाके में राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक सिपाही की मौत हो गई और तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

कानपुर (उप्र), पांच जुलाई कानपुर देहात जिले के अकबरपुर इलाके में राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक सिपाही की मौत हो गई और तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिसकर्मी राजमार्ग पर पड़े एक शराबी की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में शराबी की भी मौत हो गयी, जिसकी पहचान नहीं हो पायी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तीन घायल पुलिसकर्मियों में एक उप-निरीक्षक भी शामिल है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) राजेश कुमार पांडे ने कहा कि उप-निरीक्षक मथुरा प्रसाद, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और कांस्टेबल सौरभ कुमार एवं विवेक कुमार के साथ गश्त पर थे, जब उन्हें माधापुर पुल पर राजमार्ग पर एक शराबी पड़ा हुआ मिला।

पांडे ने कहा कि पुलिसकर्मी तुरंत अपने वाहन से कूदे और जैसे ही कांस्टेबल विवेक कुमार ने शराबी को खींचने की कोशिश की, एक तेज रफ्तार लोडर-टेम्पो ने उन्हें टक्कर मार दी और वह पुल से गिर गए और उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों के हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से कांस्टेबल सौरभ को रीजेंसी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

एएसपी ने कहा, मृतक विवेक कुमार, सहारनपुर के मूल निवासी, 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए थे और वह अकबरपुर पुलिस थाने में तैनात थे।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बीच, पुलिस ने दोषी चालक को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान दिल्ली निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता (40) के रूप में हुई और वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

एएसपी पांडे ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद कांस्टेबल का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड