देश की खबरें | मुंबई में पुलिस क्वार्टर में पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के चूनाभट्टी उपनगर में 38-वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने अपने आधिकारिक क्वार्टर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 29 जनवरी मुंबई के चूनाभट्टी उपनगर में 38-वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने अपने आधिकारिक क्वार्टर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस से जुड़े सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) प्रकाश थेटले ने तड़के अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी को कथित तौर पर शयनकक्ष में बंद कर दिया था।

अधिकारी ने बताया कि जब महिला सुबह उठी तो उसे पता चला कि उसके शयन कक्ष का दरवाजा बाहर से बंद है, जिसके बाद उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी बाद में नायलॉन की एक रस्सी से पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट में पुलिसकर्मी ने अपने सहकर्मियों को धन्यवाद दिया है और कहा है कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट