देश की खबरें | ठाणे में मास्क नहीं लगाने पर पुलिस भी काटेगी चालान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे महानगरपालिका के महापौर नरेश महस्के ने बुधवार को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का चालान अब पुलिस कर्मी भी करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 30 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे महानगरपालिका के महापौर नरेश महस्के ने बुधवार को बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का चालान अब पुलिस कर्मी भी करेंगे।

एक विज्ञप्ति में महस्के ने बताया कि महानगरपालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने के लिए पुलिस की मदद लेने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स की टीम होटल से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए रवाना हुई: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति के मुताबिक, शहर के पुलिस आयुक्त विवेक फनसाल्कर और महानगरपालिका के आयुक्त डॉ विपिन शर्मा ने कहा है कि मास्क लगाने के नियम को कड़ाई से लागू किया जाएगा।

महस्के ने कहा कि पुलिस द्वारा वसूला गए जुर्माने के पैसे में से 50 फीसदी महानगरपालिका रखेगी जबकि शेष राशि को पुलिस कल्याण कोष में जमा कराया जाएगा।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा सवाल, कहा- और कब तक चलेगा ये सब? कैसे मुख्यमंत्री हैं आप?.

एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, ठाणे और आसपास की महानगरपालिकाएं मास्क नहीं लगाने वाले हजारों लोगों का रोज चालान कर रही हैं।

नगर निकाय के जन संपर्क अधिकारी संदीप मलावी ने बताया कि महानगरपालिका ने मास्क नहीं लगाने पर किए गए जुर्माने से 5.5 लाख रुपये एकत्र किए हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 132 दुकानों को सील किया गया है। ये दुकाने सात बजे के बाद भी खुली हुई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई में नगर निकाय ने जुर्माने से 6.5 लाख रुपये प्राप्त किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर