देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के मार्च को पुलिस ने रोका, कई नेता हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) द्वारा जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ मंगलवार को निकाले जा रहे मार्च को पुलिस ने यहां विफल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, एक जुलाई विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) द्वारा जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ मंगलवार को निकाले जा रहे मार्च को पुलिस ने यहां विफल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पीडीपी के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

पीडीपी नेता और कार्यकर्ता यहां शेर-ए-कश्मीर पार्क के पास स्थित पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने सरकार पर उसके वादे पूरे नहीं करने तथा जनविश्वास को लगातार तोड़ने का आरोप लगाते हुए लाल चौक की ओर मार्च निकालने की कोशिश की।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से लौटने को कहा, लेकिन वे मार्च करते रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें रोका और कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

पीडीपी के महासचिवों अब्दुल हक खान और मोहम्मद खुर्शीद आलम, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी लोन हंजुरा और सैयद बशारत बुखारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पार्टी की महिला इकाई की कुछ नेता भी हिरासत में ली गईं।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले, हंजुरा ने पुलिस की कार्रवाई को सरकार की “तानाशाही” करार दिया।

उन्होंने कहा, “हम पीने के पानी की अनुपलब्धता, बिजली दरों में वृद्धि और जम्मू कश्मीर के बाहर जेलों में बंद हमारे युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उपराज्यपाल के शासन और उमर अब्दुल्ला सरकार की यह तानाशाही देखिए कि हमें शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार