देश की खबरें | हरियाणा में घुसने से रोकने के लिये पुलिस ने की पंजाब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने केंद्र के कृषि विधेयकों के खिलाफ रविवार को ट्रैक्टर रैली के दौरान पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अंबाला के रास्ते राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिये उन पर पानी की बौछार की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 20 सितंबर हरियाणा पुलिस ने केंद्र के कृषि विधेयकों के खिलाफ रविवार को ट्रैक्टर रैली के दौरान पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अंबाला के रास्ते राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिये उन पर पानी की बौछार की।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता चंडीगढ़-दिल्ली राजमार्ग के जरिये राष्ट्रीय राजधानी कूच कर रहे थे, लेकिन उन्हें हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर काफी संख्या में अवरोध लगा रखे थे।

यह भी पढ़े | Bandh in Punjab and Haryana: कृषि बिल को लेकर पंजाब और हरियाणा 25 सितंबर को बंद, सरकार ने फैसले को वापस नहीं लिया तो BKU का भी रहेगा समर्थन.

हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली की ओर बढ़ना जारी रखा।

मार्च रोके जाने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने एक ट्रैक्टर को आग लगाने की कोशिश की।

यह भी पढ़े | Farm Bills: दुष्यंत चौटाला बोले- जिस दिन MSP सिस्टम पर कोई खतरा आया, उसी दिन हरियाणा के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगा.

हरियाणा पुलिस ने यह कहते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरूद्ध करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। साथ ही, उन्होंने कोविड-19 पाबंदियों का भी हवाला दिया।

हरियाणा में प्रवेश की अनुमति दिये जाने से इनकार करने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसी स्थान पर अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि ,सड़क पर कोई नाकेबंदी नहीं की गई थी।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को छोड़ कर सभी दल किसानों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की आलोचना करते हुए उन पर शुरुआत में ‘‘काला कानून’’ (कृषि विधेयकों) का समर्थन करने का आरोप लगाया।

भारतीय युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बी वी ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है और इन कृषि सुधारों को किसान विरोधी करार दिया।

पंजाब युवा कांग्रेस प्रमुख बरिंदर सिंह ढिल्लों ने मोहाली के डेरा बस्सी में मीडिया से कहा कि यह किसानों के अधिकारों की लड़ाई की शुरूआत है।

विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन के प्रतीक के रूप में प्रदर्शनकारियों ने दिन में काले गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\