देश की खबरें | जयपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तितर बितर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिये पुलिस ने मंगलवार को हल्का बल प्रयोग किया।

जयपुर, 16 मार्च जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिये पुलिस ने मंगलवार को हल्का बल प्रयोग किया।

पुलिस उपायुक्त अभिजीत सिंह ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय का गेट बंद कर दिया और उन्हें रोकने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई।

उन्होंने बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी और पुलिसकर्मियों के डंडे छीन लिये इसलिये पुलिस को थोडा बल प्रयोग करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गांधीनगर थानाधिकारी नरेन्द्र पारीक ने बताया कि करीब 70-80 कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय का गेट तोडकर अंदर जाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी और पुलिस दल के साथ धक्का मुक्की की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिये हल्का बल प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के चीफ प्रोक्टर हरिशंकर पलसानिया ने एबीवीपी के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में नामजद मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में किसी भी कार्यकर्ता को चोट नहीं लगी है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त