देश की खबरें | पुलिस ने कहा : विधायकों व सांसदों की फोन टैपिंग नहीं की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जैसलमेर के एक होटल में रुके कुछ विधायकों की फोन टेपिंग की कथित सूची सोशल मीडिया पर आने के बाद राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार दोपहर यह स्पष्ट किया है कि वह किसी भी जनप्रतिनिधि के फोन टेप नहीं कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, आठ अगस्त जैसलमेर के एक होटल में रुके कुछ विधायकों की फोन टेपिंग की कथित सूची सोशल मीडिया पर आने के बाद राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार दोपहर यह स्पष्ट किया है कि वह किसी भी जनप्रतिनिधि के फोन टेप नहीं कर रही है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार राजस्थान पुलिस की किसी भी यूनिट द्वारा किसी भी विधायक या सांसद की टेपिंग न तो पूर्व में की गई और न ही वर्तमान में की जा रही है।

यह भी पढ़े | आईपीएस पीएस रानीपसे को सीआरपीएफ का आईजी बनाया गया: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया है कि इन्टरकॉम से हुई बातचीत को रिकार्ड करने का आरोप भी मिथ्या व काल्पनिक है। राजस्थान पुलिस हमेशा आपराधिक कृत्य को रोकने का कार्य करती है और अवैधानिक टैपिंग एक आपराधिक कृत्य है।

मुख्यालय ने इस बारे में सोशल मीडिया पर प्रचारित सूचनाओं को भ्रामक बताया है। इसके अनुसार सोशल मीडिया पर सर्वथा आधारहीन, मिथ्या व भ्रम फैलाने की दृष्टि से एक तथाकथित सूचना प्रसारित की जा रही है कि जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में ठहरे आधा दर्जन विधायकों के फोन अवैधानिक तरीके से टेप किये जा रहे है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, RBI के आंकड़ों का ग्राफ जारी कर बोले- जॉब के मोर्चे पर और बुरी खबरें आएंगी.

इस मिथ्या सूचना को बल देने व भ्रम फैलाने के लिये एक टाईपशुदा सूची भी संलग्न कर प्रसारित की जा रही है।

राजस्थान पुलिस ने आम जन से कतिपय शरारती तत्वों द्वारा दुर्भावनावश व निहित स्वार्थवश सोशल मीडिया के जरिये फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि मिथ्या सूचनाओं का प्रसारण अवैधानिक है अतः आमजन को मिथ्या सूचनाओं के प्रसारण से बचने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\