पुलिस ने फगवाड़ा में महिला को लौटाया पर्स, जिसमें रखे थे एक लाख रुपये

कपूरथला जिले के भबियाना गांव की रहने वाली सुखविंदर कौर ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने और उनके पति ने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने खरीदने के लिए एक बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे।

जमात

फगवाड़ा (पंजाब), सात मई यहां हरगोविंद नगर में यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला के पर्स को वापस कर दिया, जिसमें एक लाख रुपये रखे थे।

कपूरथला जिले के भबियाना गांव की रहने वाली सुखविंदर कौर ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने और उनके पति ने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने खरीदने के लिए एक बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे।

उसने कहा, ‘‘जब मैं अपने पति की मोटर साइकिल पर पीछे की सीट पर बैठी और हरगोबिंद नगर इलाके से गुज़री, तो मेरा पर्स हाथ से फिसलकर कहीं गिर गया।’’

उसने बताया कि काफी दूर जाने के बाद मुझे इसका पता चला।

उसने कहा, ‘‘जब मुझे इसका पता चला, तो हम बहुत जल्द वापस गये और पुलिस से इस बारे में पूछा।’’

इस बीच, हरगोबिंद नगर में यातायात ड्यूटी पर तैनात दो सहायक उप निरीक्षक सुरिंदरपाल सिंह और अमरजीत सिंह ने पर्स देखा और उसे उठा लिया।

जब उन्होंने इसे खोला, तो उन्होंने इसमें बड़ी राशि पायी ।

उन्होंने यातायात प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार को इसकी सूचना दी, जिन्होंने उन्हें कुछ देर रुकने के लिए कहा।

जब परेशान महिला उनके पास पहुंची, तो उन्होंने अपने प्रभारी की मौजूदगी में उसे एक लाख रुपये के साथ पर्स वापस कर दिया।

दंपति ने पुलिस की ईमानदारी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी