देश की खबरें | वानखेड़े और एनसीबी अधिकारियों पर रंगदारी के आरोप वाले चार आवेदन पुलिस को मिले, जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कथित रंगदारी वसूली के चार आवेदन मिले हैं और इन दावों की जांच के लिए छानबीन की जा रही है।

मुंबई, 26 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कथित रंगदारी वसूली के चार आवेदन मिले हैं और इन दावों की जांच के लिए छानबीन की जा रही है।

इनमें से एक आवेदन एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल का भी है जिन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने क्रूज छापामारी मामले में के. पी. गोसावी और अन्य गवाहों को फोन पर किसी सैम डि’सूजा से बात करते और 25 करोड़ रूपये मांगते हुए सुना था जिसमें से 8 करोड़ रुपये समीर वानखेड़े के लिए थे।

इस महीने की शुरुआत में समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने मुंबई के तट पर क्रूज पोत पर छापा मारा था और वहां से मादक पदार्थ बरामद करने का दावा किया था। इस टीम ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य लोगों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

सैल ने एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ मुंबई पुलिस को आवेदन भेजा था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने जोनल निदेशक समीर वानखेड़े सहित एनसीबी के अधिकारियों के खिलाफ मिले चारों आवेदनों को एक साथ जोड़ दिया है। हमने दावों की पुष्टि करने के लिए जांच शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कि सभी आवेदनों को माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग थाने भेज दिया गया है और एसीपी रैंक के अधिकारी को जांच सौंपी गयी है।

हालांकि, पुलिस ने एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ दायर आवेदन में क्या लिखा है और आवेदकों की क्या पहचान है, यह बताने से इंकार कर दिया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस प्रभाकर सैल के दावों का भी सत्यापन कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\