देश की खबरें | पुलिस ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन को अलीगढ़ जाने से रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन को पुलिस ने अलीगढ़ जाने से रोक दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आगरा, दो मई समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन को पुलिस ने अलीगढ़ जाने से रोक दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि उनके घर के बाहर कई थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
सपा सांसद सुमन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के इशारे पर उन्हें उनके ही घर में नजरबंद कर दिया है।
सुमन ने आरोप लगाया कि उन्हें अलीगढ़ जाने से रोका गया। पुलिस ने सुमन को नोटिस सौंपकर उन्हें बताया कि उनकी सुरक्षा से जुड़े खतरे की जानकारी उसे मिली है, इसलिये वह उन्हें आगे नहीं जाने दे सकती।
पुलिस ने बताया कि सपा सांसद अलीगढ़ में पीटे गए एक दलित युवक से मिलने जा रहे थे।
सांसद का घर थाना हरीपर्वत से 500 मीटर की दूरी पर है। उनके घर को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है।
पुलिसकर्मी सपा सांसद सुमन से मिलने उनके घर पहुंचने वाले लोगों की आवाजाही को रिकॉर्ड कर रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)