देश की खबरें | असम में पत्रकारों पर हमले के मामले में लापरवाही के आरोप में पुलिस अधिकारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के सोनितपुर जिले में बदमाशों द्वारा पत्रकारों पर हमला किए जाने के मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोपों के बाद एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तेजपुर (असम), चार जुलाई असम के सोनितपुर जिले में बदमाशों द्वारा पत्रकारों पर हमला किए जाने के मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोपों के बाद एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ढेकियाजुली इलाके में 29 जून को दो पत्रकारों को उस समय पीटकर घायल कर दिया गया जब वे कथित अवैध खनन गतिविधियों से संबंधित घटनाक्रम को कवर करने के बाद लौट रहे थे।

सोनितपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने बताया कि रायखासमारी पुलिस चौकी प्रभारी (ओसी) चारू राजबोंग्शी को निलंबित कर दिया गया।

गुवाहाटी के ‘चैनल एनडी 24’ के दो पत्रकार विमलज्योति नाथ और विपुल फोयल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना के खिलाफ ‘ढेकियाजुली प्रेस क्लब’ और ‘ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन’ सहित विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उनमें से तीन को पहले ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

मुख्य आरोपी दिलीप नाथ को अब भी पकड़े नहीं जा सकने के कारण राजबोंग्शी पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों के जमानत पर रिहा होने के बाद भी राजबोंग्शी पर पर्याप्त जांच नहीं करने के आरोप लगे।

सूत्रों ने बताया कि मुख्य आरोपी का बेटा फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाथ द्वारा इस्तेमाल की गई कार बुधवार सुबह पड़ोसी जिले उदालगुड़ी जिले के रोउता के पास से बरामद कर ली गई लेकिन मुख्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है।

दास ने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है और हम आगे की जानकारी उचित समय पर साझा करेंगे।’’

नाथ एक समाचार पोर्टल से जुड़े होने का दावा करता है और सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान