देश की खबरें | पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पुलिस अधिकारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दुर्ग, 21 मई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पुलिस अधिकारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में भिलाई शहर के छावनी थानाक्षेत्र में एक लॉज में सहायक उपनिरीक्षक फारूख शेख (53) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शेख को तीन दिन पहले लाइन हाजिर किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि छावनी थाने में पदस्थ एएसआई फारूक शेख शुक्रवार रात लगभग नौ बजे घर से निकाला था। शनिवार सुबह 11 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तब शेख के परिजनों और पुलिस ने उसके मित्रों से उसके बारे में पूछताछ की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके मित्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि शेख शुक्रवार की देर रात नशे की हालत में भिलाई के सुविधा लॉज में रुका था। जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस लॉज पहुंची तब दरवाजा भीतर से बंद था। जब पुलिस ने खिड़की से भीतर देखा तब फारूक का शव पंखे से लटका हुआ था।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कमरे से कोई भी पत्र बरामद नहीं किया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया की इस महीने की आठ तारीख को दुर्ग के पद्मनाभपुर में फारूक शेख की कार से हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

पल्लव ने बताया कि घटना की जांच के दौरान पता चला कि शेख ने हादसे के बाद उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की बजाए वहां से भागकर छावनी थाना पहुंचा और कार को छुपा दिया था। जब शेख से इस संबंध में पूछताछ की गई तब उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बाद में शेख को लाइन हाजिर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस