देश की खबरें | म्यामां में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. म्यामां संकट ने शुक्रवार को उस वक्त नाटकीय मोड़ ले लिया जब संयुक्त राष्ट्र में देश के राजदूत ने बेदखल की गई आंग सान सू ची सरकार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी वफादारी घोषित की और संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सेना पर सत्ता छोड़ने का दबाव बनाने की अपील की।

म्यामां संकट ने शुक्रवार को उस वक्त नाटकीय मोड़ ले लिया जब संयुक्त राष्ट्र में देश के राजदूत ने बेदखल की गई आंग सान सू ची सरकार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी वफादारी घोषित की और संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सेना पर सत्ता छोड़ने का दबाव बनाने की अपील की।

देश के दो सबसे बड़े शहरों यांगून और मांडले में कई गिरफ्तारियां की गई हैं। इन दोनों शहरों में प्रदर्शनकारी सू ची की सरकार को बहाल करने की मांग करने के लिए रोजाना सड़कों पर उतर कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं। सू ची की 'नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी' ने पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में जबर्दस्त जीत दर्ज की थी।

पुलिस जुंटा सरकार द्वारा पांच या अधिक लोगों के जमा होने पर लगाई गई रोक को लागू कर रही है। कई अन्य शहरों और कस्बों में भी एक फरवरी को किए गए तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

पुलिस ने यांगून में शनिवार तड़के हेलडन सेंटर चौराहा से लोगों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। यह चौराहा प्रदर्शनकारियों के जमा होने का केंद्र बन गया था। बाद में प्रदर्शनकारी शहर में फैल गए। पुलिस ने इसी तरह की कार्रवाई आवासीय इलाकों में भी की।

सुरक्षा बलों ने मांडले में भी प्रदर्शनों को रोकने की कोशिश की जहां पर अहम चौराहों और प्रदर्शनों के नियमित स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है।

स्वतंत्र ' असिस्टेंस एसोसिशन ऑफ पॉलिटिकल प्रीजनर्स ' के मुताबिक, मांडले में कई हिंसक टकराव हो चुके हैं। देश में प्रदर्शनों के दौरान आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जिनमें से कम से कम चार की मौत मांडले में हुई है।

शुक्रवार को कम से कम तीन लोग जख्मी हुए हैं जिनमें से दो को छाती में रबड़ की गोली लगी है जबकि अन्य के पैर में गोली लगी है।

संघ के मुताबिक, 771 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 689 को हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\