देश की खबरें | पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के आरोपी डीआरडीओ वैज्ञानिक की पुलिस हिरासत बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की पुलिस हिरासत पुणे की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को 15 मई तक के लिए बढ़ा दी।

पुणे, नौ मई पाकिस्तानी एजेंट को गोपनीय सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की पुलिस हिरासत पुणे की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को 15 मई तक के लिए बढ़ा दी।

पुणे में डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला के निदेशक वैज्ञानिक को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था और वह पुलिस हिरासत में था।

पुलिस हिरासत की अविध खत्म होने के बाद आज दोपहर उसे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (विशेष अदालत) के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी की हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा कि वैज्ञानिक से जब्त किए गए उपकरणों की फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है और मामले की आगे की जांच के लिए उससे पूछताछ की जरूरत है।

बचाव पक्ष के वकील ऋषिकेश गानू ने हिरासत बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सभी आवश्यक उपकरणों को जब्त कर लिया गया है और उनका मुवक्किल अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।

जिरह के बाद अदालत ने कुरुलकर की पुलिस हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी।

आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के एक अधिकारी ने पिछले सप्ताह कहा था कि वैज्ञानिक कथित तौर पर व्हाटसऐप और वीडियो कॉल के जरिए ‘‘पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव’’ के संपर्क में था। उन्होंने इसे ‘हनीट्रैप’ का मामला बताया था।

गिरफ्तारी के बाद, कुरुलकर के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\