देश की खबरें | खुद की गलती के बावजूद मोटरसाइकिल सवार को सरेआम पीटने पर पुलिस आरक्षक निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यहां पुलिस के एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस वीडियो में आरक्षक सड़क पर खड़ी पुलिस जीप का दरवाजा लापरवाही से खोलता दिखायी दे रहा है और जब चलती मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग इससे टकरा कर नीचे गिर जाते हैं, तो वह उनमें से एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 10 नवंबर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यहां पुलिस के एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस वीडियो में आरक्षक सड़क पर खड़ी पुलिस जीप का दरवाजा लापरवाही से खोलता दिखायी दे रहा है और जब चलती मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग इससे टकरा कर नीचे गिर जाते हैं, तो वह उनमें से एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है।

छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि वायरल वीडियो का घटनाक्रम रविवार दोपहर का है और इसमें दिखाई दे रहे पुलिस आरक्षक की पहचान कालीचरण के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Manipur By-Election Results 2020: मणिपुर विधानसभा उपचुनाव में पांच में से दो पर भाजपा का कब्जा, दो सीटों पर आगे; एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी.

उन्होंने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने पुलिस आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

शुक्ला ने बताया कि जिस वीडियो के आधार पर आरक्षक को निलंबित किया गया, वह छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मोदी कम्पाउंड में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: बिहार में एनडीए को बढ़त मिलने पर क्या बीजेपी में अब होगा विकास, कांग्रेस 21 सीटों पर आगे.

वीडियो में आरक्षक मोटरसाइकिल समेत नीचे गिरे दो लोगों में से एक व्यक्ति को डंडे से पीटता दिखायी देता है, जबकि यह अधेड़ शख्स उसके सामने हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता नजर आता है।

पुलिस आरक्षक इस व्यक्ति को थप्पड़ भी मारता है और उसकी शर्ट की कॉलर पकड़कर उसे जबरन पुलिस जीप में डालता नजर आता है। इस घटनाक्रम के कारण तंग सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात थमा दिखाई देता है।

संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोग साझा कर चुके हैं और आम नागरिक से पुलिस आरक्षक के बुरे बर्ताव की आलोचना की जा रही है।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\