देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में पुलिस कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में 37 वर्षीय एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
नयी दिल्ली, 18 सितम्बर दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में 37 वर्षीय एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मौके से केाई पत्र (सुसाइड नोट) बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस को बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजकर 26 मिनटर पर घटना की जानकारी दी गई थी।
उन्होंने बताया कि सतेन्द्र दिल्ली पुलिस के मध्य जिले के दरियागंज में एसीपी कार्यालय में तैनात था और मालवीय नगर में पीटीसी कॉलोनी में अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रहता था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि कॉन्स्टेबल रात करीब 10 बजे अपने घर आया और थोड़ी देर बाद (पंखे से) लटका मिला।
डीसीपी ने बताया कि उसे तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि कथित आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की कानूनी जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि पोस्ट-मार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)