देश की खबरें | पुलिस ने हत्या के मामले में 20 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले 20 साल से गिरफ्तारी से बच रहा हत्या का एक आरोपी शख्स गंजाम जिले में ओडिशा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पकड़ा गया।

ब्रह्मपुर/कटक, 11 मार्च पिछले 20 साल से गिरफ्तारी से बच रहा हत्या का एक आरोपी शख्स गंजाम जिले में ओडिशा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पकड़ा गया।

ओडिशा पुलिस ने सात मार्च से लंबित सभी गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

छतरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रयास रंजन छोत्रे ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेंद्र दास उर्फ बुला दास (42) के तौर पर हुई। वह छतरपुर थाना अंतर्गत साराभीमापुर का रहने वाला है। उसे बुधवार रात पुरूषोत्तमपुर में गिरफ्तार किया गया।

राजेंद्र ने उसी गांव के दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 16 अक्टूबर 2000 को गोपी दास की हत्या कर दी थी। पुलिस ने गोपी दास का शव 19 जनवरी 2001 को बरामद किया था और दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

हत्या मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया जबकि राजेंद्र फरार था।

राजेंद्र ने अपना नाम बदलकर बुला दास कर लिया था और गांव में राजमिस्त्री का काम करता था।

छोत्रे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक की मां ने आरोपी की पहचान की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now