देश की खबरें | नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शनिवार तड़के एक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से पुलिस ने 25 हजार रुपये नगद, दो देशी तमंचे, कारतूस तथा एटीएम के कटे हुए तीन पार्ट और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, पांच सितंबर थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शनिवार तड़के एक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से पुलिस ने 25 हजार रुपये नगद, दो देशी तमंचे, कारतूस तथा एटीएम के कटे हुए तीन पार्ट और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस शनिवार तड़के गश्त पर थी जब सेक्टर 33 के आरटीओ ऑफिस के पास कुछ संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए।

यह भी पढ़े | आग से धधकते तेल टैंकर को IOC ने श्रीलंकाई तट से दूर हटाया: Indian Coast Guard.

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने बदमाशों को रूकने के लिए कहा तो वे गोलियां चलाने लगे।

सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

यह भी पढ़े | COVID-19 Testing: कोरोना टेस्टिंग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, बिना डॉक्टर की पर्ची के अब कोई भी करा सकता है कोविड-19 की जांच.

मुठभेड़ में राजस्थान के अलवर के रहने वाले असलम उर्फ चिन्नू पुत्र ईदू खां को गोली लगी, उसका दूसरा साथी साबू भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

साबू पुत्र मौज अल्लाह भी अलवर का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि बदमाशों के तीन साथी फरार हैं।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि 13 अगस्त को ये बदमाश थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के गिझौड़ गांव के पास से एक एटीएम उखाड़ कर ले गए थे। उक्त एटीएम मशीन में चार लाख से ज्यादा की नकदी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट