देश की खबरें | तीनों विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहा है पुलिस-प्रशासन : पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव में पुलिस और प्रशासन राज्य सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

जयपुर, 17 अप्रैल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव में पुलिस और प्रशासन राज्य सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से राजसमंद में सरकारी मशीनरी, पुलिस, प्रशासन का दुरुपयोग हुआ और आधी रात को भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और शनिवार सुबह छोड़ा गया।

पूनियां ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का पार्टी सांसद और पार्टी के प्रमुख लोगों ने विरोध किया और गुहार लगाई... लेकिन ऐसा लगा कि वहां पुलिस और प्रशासन कांग्रेस पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात से साफ तौर पर दिखता है कि कांग्रेस पार्टी हताशा में है... चुनाव हारने की बौखलाहट में वह प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो तत्काल छोड़ दिया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, यह सत्तारूढ़ दल की हताशा को दिखाता है। उन्होंने कहा कि लोगों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है और वे उपचुनावों में उन्हें पंचायती राज चुनाव की तरह सबक सिखायेंगे।

पूनियां ने कहा कि राजसमंद की सांसद को भयभीत करने का प्रयास किया जा रहा है। उनको सुरक्षा देना तो दूर, सुरक्षा हटाई गई और कल जब रात को कांग्रेस के लोगों को पैसे बाँटते हुए रंगे हाथों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने के बजाए पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रातभर थाने में रखा, उन्हें प्रताड़ित किया गया।

उन्होंने कहा कि तीनों ही सीटों पर सरकार के कई मंत्रियों एवं विधायकों ने पुलिस प्रशासन के जरिये आमजन, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों को डराया-धमकाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने केन्द्रीय चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग को भी इसके बारे में शिकायत की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\