जरुरी जानकारी | पीएनबी का तीसरी तिमाही का मुनाफा तीन गुना होकर 2,223 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही का मुनाफा तीन गुना से अधिक होकर 2,223 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही का मुनाफा तीन गुना से अधिक होकर 2,223 करोड़ रुपये रहा है।

बैंक ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 629 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

पीएनबी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि

तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 29,962 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,722 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय बढ़कर 27,289 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 22,384 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 6.24 प्रतिशत रह गईं। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 9.76 प्रतिशत थीं।

इसी तरह, बैंक का शुद्ध एनपीए भी 3.30 प्रतिशत से घटकर 0.96 प्रतिशत पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर