जरुरी जानकारी | पीएनबी का शुद्ध लाभ दुसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 621 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 620.81 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 507.05 करोड़ रुपये रहा था।

नयी दिल्ली, दो नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 620.81 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 507.05 करोड़ रुपये रहा था।

पीएनबी ने शेयर बाजारों को सोमवार को सूचित किया कि बैंक की जुलाई- सितंबर 2020 तिमाही में कुल आय 23,438.56 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में बैंक को 15,556.61 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.

बैंक की सकल गैर- निष्पादित राशि (एनपीए) इस दौरान उसके कुल अग्रिम का 13.43 प्रतिशत रह गई जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 16.76 प्रतिशत पर थी।

वहीं शुद्ध एनपीए इस दौरान घटकर 4.75 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में यह 7.65 प्रतिशत पर थी। इस दौरान फंसे कर्ज के लिये बैंक का प्रावधान पिछले साल की इसी अवधि के 3,253.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,811.17 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.

इस साल एक अप्रैल 2020 को आरिएंटल बैंक आफ कामर्स और यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\