जरुरी जानकारी | पीएनबी ने 270.57 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी की सूचना आरबीआई को दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार को 270.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दी। इस धोखाधड़ी को ओडिशा की गुप्ता पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अंजाम दिया है।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार को 270.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दी। इस धोखाधड़ी को ओडिशा की गुप्ता पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अंजाम दिया है।

पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि गुप्ता पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. की धोखाधड़ी के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक को जानकारी दी गयी है। यह धोखाधड़ी 270.57 करोड़ रुपये की है।

इसमें कहा गया है कि यह ऋण बैंक की भुवनेश्वर स्थित स्टेशन स्क्वायर शाखा ने दिया था।

निर्धारित मानदंडों के अनुसार, बैंक पहले ही 270.57 करोड़ रुपये का प्रावधान कर चुका है।

पीएनबी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 4,508 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,223 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 34,752 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 2023-24 की दिसंबर तिमाही में 29,962 करोड़ रुपये थी।

पीएनबी की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात घटकर 4.09 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 6.24 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड