जरुरी जानकारी | पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत बढ़कर 347 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 48 प्रतिशत बढ़कर 347 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 48 प्रतिशत बढ़कर 347 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रवर्तित इस आवास वित्त कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 235 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 1,412 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,708 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी की ब्याज आय जून, 2022 के 1,299 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,667 करोड़ रुपये हो गई।

इस आवास वित्त कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 1,261 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,101 करोड़ रुपये था।

कंपनी की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार देखा गया। तिमाही के अंत में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर सकल अग्रिम का 3.76 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 6.35 प्रतिशत पर थीं।

इसी तरह शुद्ध एनपीए घटकर 2.58 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 4.26 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\