जरुरी जानकारी | पीएनबी ने रेपो आधारित उधारी दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.55 प्रतिशत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने रेपो आधारित उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 6.55 प्रतिशत पर ला दिया है।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने रेपो आधारित उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर इसे 6.55 प्रतिशत पर ला दिया है।

पीएनबी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा, ‘‘रेपो से जुड़ी उधारी दर (आरएलएलआर) को 17 सितंबर 2021 (शुक्रवार) से 6.80 प्रतिशत से घटाकर 6.55 प्रतिशत कर दिया गया है।’’

आरएलएलआर को अक्टूबर 2019 में पेश किया गया था। यह एक फ्लोटिंग दर पर आधारित व्यक्तिगत या खुदरा ऋण है, जो बाहरी मानक, जैसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रेपो दर, से जुड़ा हुआ है।

रेपो वह दर है, जिस पर आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों को उनकी अल्पकालिक जरूरतों के लिए उधार देता है।

त्योहारी मौसम के करीब आने के साथ कई बैंक आवास और खुदरा कर्ज पर ब्याज दर में कटौती कर रहे हैं। इससे पहले स्टेट बैंक और कुछ अन्य बैंक भी ब्या₨ज दर में कमी की घोषणा कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड