देश की खबरें | प्रधानमंत्री की मां ने गांधीनगर निकाय चुनाव में वोट डाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने रविवार को गांधीनगर महानगरपालिका (जीएमसी) के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला।
अहमदाबाद, तीन अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने रविवार को गांधीनगर महानगरपालिका (जीएमसी) के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला।
हीराबेन लगभग 99 साल की हैं। वह शहर के वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत रायसण में एक सरकारी स्कूल स्थित चुनाव बूथ पर पहुंचीं और अपना वोट डाला।
वह प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रायसण में रहती हैं। वोट डालने पहुंचीं हीराबेन के साथ उनकी बहू और अन्य लोग थे।
जीएमसी और तीन अन्य नगर निकायों-ओखा, भानवाड और थारा के लिए आज मतदान हो रहा है। जीएमसी की 44 सीटों के लिए कुल 161 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस सभी 44 सीटों तथा आम आदमी पार्टी (आप) 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
कुछ नगर निकायों और जिला एवं तालुका पंचायतों में खाली सीटों के लिए आज उपचुनाव भी हो रहा है।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
नेत्रपाल वैभव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)