देश की खबरें | प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति ने वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार छात्रों के उत्साह को कम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यात्रा के लिए चुने गए छात्रों में शामिल 16 वर्षीय श्रेया दास को प्रधानमंत्री के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ जैसे अवसर की उम्मीद थी। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के नहीं आने से छात्रों का उत्साह थोड़ा कम हो गया।

हावड़ा, 30 दिसंबर हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यात्रा के लिए चुने गए छात्रों में शामिल 16 वर्षीय श्रेया दास को प्रधानमंत्री के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ जैसे अवसर की उम्मीद थी। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के नहीं आने से छात्रों का उत्साह थोड़ा कम हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया, जिसके चलते वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

स्वदेश निर्मित ट्रेन पर आधारित एक निबंध प्रतियोगिता के विजेता लगभग 50 छात्रों को शुक्रवार को वंदे भारत के उद्घाटन के बाद पहली सवारी करने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।

यहां के के.वी. कमांड स्कूल की छात्रा दास ने कहा, ‘‘मुझे लगा कि यह ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसा होगा लेकिन उनकी (प्रधानमंत्री) अनुपस्थिति से यह वैसा नहीं रहा। हम सभी उन्हें याद कर रहे हैं।’’

दास और अन्य बच्चों ने मोदी की अनुपस्थिति को लेकर कहा कि वे समझते हैं कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम में शामिल होना संभव नहीं था।

पूर्वी रेलवे हिंदी हाई स्कूल के छात्र हेमंत पंडित ने कहा, ‘‘हमे उनकी क्षति (माता के निधन) पर गहरा दुख है। माता-पिता को खोना हृदय विदारक होता है। मैं वास्तव में चाहता था कि वह यहां रहें। उनकी अनुपस्थिति उत्साह को थोड़ा कम करती है लेकिन इस ट्रेन की पहली यात्रा में सवार होने वाले लोगों में शुमार होने की खुशी वर्णन से परे है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज कोलकाता पहुंचना था, लेकिन शुक्रवार तड़के उनकी मां हीराबेन का निधन हो गया। अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से अहमदाबाद से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट