देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को जल्द पूरा करने पर दिया जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को जल्द पूरा करने पर जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार का ध्यान वित्तीय राजधानी में 21वीं सदी के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने पर है।

मुंबई, 18 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को जल्द पूरा करने पर जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार का ध्यान वित्तीय राजधानी में 21वीं सदी के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने पर है।

उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी परियोजना (जिसे बुलेट ट्रेन भी कहा जाता है) समय की जरूरत है, क्योंकि यह बुनियादी ढांचे की क्षमता का निर्माण और सुदृढ़ीकरण तथा ‘‘सपनों के शहर’’ के रूप में मुंबई की पहचान को मजबूत करेगी।

प्रधानमंत्री मुंबई महानगर क्षेत्र में ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइन (पांचवीं और छठी) का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दो उपनगरीय ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को पूरा करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर हाई-स्पीड कॉरिडोर की अनुमानित लागत 1,10,000 करोड़ रुपये है। जापान की सहायता से तैयार की जा रही परियोजना भूमि अधिग्रहण के मुद्दों का सामना कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद देश के विकास में मुंबई का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है।

मोदी ने कहा, ‘‘अब प्रयास एक ‘आत्मानिर्भर भारत’ बनाने के लिए मुंबई की क्षमता को उन्नत करने का है। इसलिए हमारा ध्यान मुंबई में 21वीं सदी के बुनियादी ढांचे के विकास पर है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ठाणे और दिवा के बीच नयी रेलवे लाइन मुंबईवासियों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ में सुधार करेगी और शहर में जन-जीवन को गति प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य रेलवे लाइन पर शुक्रवार से शुरू होने वाली 36 नयी उपनगरीय ट्रेनें वातानुकूलित हैं। मोदी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार उपनगरीय रेलवे नेटवर्क (मुंबई की जीवन रेखा) के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पांचवीं और छठी लाइन की आधारशिला 2008 में रखी गई थी और उन्हें 2015 तक पूरा किया जाना था, लेकिन इसमें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मोदी ने कहा कि सभी चुनौतियों से पार पाकर उनके निर्माण में तेजी के लिए बाधाओं को दूर किया गया।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश में रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘योजना और क्रियान्वयन में समन्वय की कमी के कारण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पहले खिंचती रहती थीं, लेकिन हमने उस दृष्टिकोण को बदल दिया है।’’

कार्यक्रम में डिजिटल तरीके से शामिल हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि बुनियादी ढांचे ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसे और मजबूत करने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड