देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ को समर्पित पहलों की शुरुआत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' से संबंधित पहलों की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत होने के मौके पर आयोजित एक समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' से संबंधित पहलों की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत होने के मौके पर आयोजित एक समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि इस कार्यक्रम में सालभर से चल रहे ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत ब्रह्मा कुमारियों द्वारा की गईं पहलों की शुरुआत की जायेगी। इनमें 30 से अधिक अभियान और 15,000 से अधिक कार्यक्रम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 20 जनवरी को पूर्वाह्न 10:30 बजे 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' से संबंधित पहलों की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत होने के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्य भाषण देंगे।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ब्रह्मा कुमारियों की सात पहलों की शुरुआत करेंगे। इन पहलों में 'मेरा भारत स्वस्थ भारत'; आत्मनिर्भर भारत: आत्मनिर्भर किसान; महिलाएं: भारत की ध्वजवाहक; अनदेखा भारत साइकिल रैली; एकजुट भारत मोटर बाइक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरित पहलें शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान, ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित एक गीत भी जारी किया जाएगा।

ब्रह्मा कुमारी एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक आंदोलन है, जो व्यक्तिगत परिवर्तन और विश्व नवीनीकरण के लिए समर्पित है। 1937 में भारत में स्थापित ब्रह्मा कुमारी आंदोलन 130 से अधिक देशों में फैल चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\