विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के सीनेट अध्यक्ष लार्चर से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर से मुलाकात की और फ्रांस के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अपनी द्विपक्षीय वार्ता शुरू की।
पेरिस, 13 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर से मुलाकात की और फ्रांस के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अपनी द्विपक्षीय वार्ता शुरू की।
दिन की शुरुआत में यहां पहुंचे मोदी का लार्चर के साथ वार्ता के लिए बैठक हॉल में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में उनके साथ शामिल होंगे।
मोदी दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे।
फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने एक विशेष भाव के तहत हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी शाम को भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे।
फ्रांस के लिए प्रस्थान से पहले, मोदी ने विश्वास जताया कि उनकी यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को एक नई गति प्रदान करेगी।
मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विस्तार पर मुख्य ध्यान रहने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)