विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी जापान से स्वदेश रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे के बाद मंगलवार को भारत के लिए रवाना हो गये। प्रधानमंत्री ने अपने इस लाभप्रद दौरे के दौरान क्वाड देशों के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें की जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हैं।

तोक्यो, 24 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे के बाद मंगलवार को भारत के लिए रवाना हो गये। प्रधानमंत्री ने अपने इस लाभप्रद दौरे के दौरान क्वाड देशों के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें की जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हैं।

मोदी की ये बैठकें इस प्रभावशाली संगठन के सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने और रणनीतिक रूप से अहम भारत-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए थीं।

क्वाड्रीलैटेरल सिक्योरिटी डायलॉग (क्वाड) में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के आमंत्रण पर तोक्यो पहुंचे मोदी ने शिखर सम्मेलन से इतर बाइडन, किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस से अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘एक लाभप्रद दौरे के दौरान मैंने कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लिया और अब जापान से प्रस्थान कर रहा हूं। यह देखकर खुश हूं कि विश्व की भलाई के लिए क्वाड उम्मीदों से भरे एक मंच के रूप में उभरा है। सभी क्वाड नेताओं के साथ शानदार बैठक हुई। ’’

मोदी ने कहा कि जापान में वहां के अग्रणी कारोबारियों और भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत हुई। मोदी ने गर्मजोशी पूर्ण स्वागत के लिए जापान की सरकार और वहां के लेागों के प्रति आभार जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट