देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने रांची से 660 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड के रांची से 660 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से शुरुआत की।

रांची, 15 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड के रांची से 660 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से शुरुआत की।

मोदी ने देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और ‘हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो’ की आधारशिला रखी।

मोदी ने कहा, ‘‘यह डिपो कई नयी रेलगाड़ियां और सेवाएं शुरू करने में मदद करेगा।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की जो बंडामुंडा-रांची एकल लाइन खंड और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशन के माध्यम से गुजरने वाले राउरकेला-गोमोह मार्ग का हिस्सा है। इस परियोजना से माल और यात्रियों के आवागमन की गतिशीलता बढ़ेगी। इसके अलावा, चार ‘रोड अंडर-ब्रिज’ (आरयूबी) भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे।

मोदी ने कहा, ‘‘झारखंड में रेल पटरियां बिछाने, उनका दोहरीकरण करने और रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं विकसित करने का काम तेजी से जारी है।’’

प्रधानमंत्री मोदी रविवार से झारखंड, गुजरात और ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह 12,460 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

भाष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mamata Banerjee Dance Video: श्रीरामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने किया पारंपरिक नृत्य, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो