Odisha Train Accident: पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, लिया स्थिति का जायजा

बाहानगा बाजार में दुर्घटनास्थल पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने ट्रेन हादसे पर नयी दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की.

बालासोर (ओडिशा): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को ओडिशा (Odisha) के बालासोर जिले के बाहानगा में रेल दुर्घटना (Train Accident) स्थल का निरीक्षण किया और राहत तथा परिचालन बहाली कार्यों का जायजा लिया. प्रधानमंत्री के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishanav) और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) भी थे. प्रधानमंत्री को दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों द्वारा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई.

बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई. देश के सबसे भीषण रेल हादसों में शामिल इस दुर्घटना में करीब 1,000 यात्री घायल हुए हैं. PM Modi's Warning On Train Accident: पीएम मोदी की चेतावनी- हादसे के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री ने ओडिशा की राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक के साथ-साथ स्थानीय पुलिस प्रमुख से भी बातचीत की. मोदी ने दुर्घटना के बाद इस मार्ग पर ट्रेन सेवाओं को बहाल करने के लिये किये जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली.

बाहानगा बाजार में दुर्घटनास्थल पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने ट्रेन हादसे पर नयी दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की. समीक्षा बैठक में प्रभावित लोगों के बचाव, राहत और चिकित्सा से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\