PM मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में रविवार को एक बैठक की. यह बैठक भाजपा के सुशासन के एजेंडा का हिस्सा है.

PM Modi | Photo: ANI

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 28 मई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यहां पार्टी मुख्यालय में रविवार को एक बैठक की. यह बैठक भाजपा के सुशासन के एजेंडा का हिस्सा है. बैठक में मुख्यमंत्रियों ने शासन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के संबंध में अपनी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा किया. यह भी पढ़ें: Slogans In New Parliament Building: नए संसद भवन में गूंजे ‘मोदी-मोदी, भारत माता, जय श्रीराम और हर-हर महादेव’ के नारे

बैठक के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “आज (मैंने) भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ रचनात्मक बैठक की. हमने विकास में तेजी लाने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने (मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने) बैठक के दौरान अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि भी साझा की.”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल हुए. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के उनके समकक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Speech: कांग्रेस ‘एंटी-रिफॉर्म और स्वार्थी’, नकारात्मक राजनीति से देश को नुकसान पहुंचा रही- पीएम नरेंद्र मोदी (Watch Video)

PM Narendra Modi on Women’s Reservation Bill: ‘नारी शक्ति वंदन’ संशोधन पर Congress पर निशाना, कहा- महिलाओं के अधिकारों का ‘Foeticide’ (Watch Video)

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड