देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने ओमन चांडी के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके चले जाने से देश ने जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध एक विनम्र और समर्पित नेता खो दिया है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनके चले जाने से देश ने जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध एक विनम्र और समर्पित नेता खो दिया है।

केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार सेवाएं दे चुके ओमन चांडी का मंगलवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “ओमन चांडी के निधन से हमने एक विनम्र और प्रतिबद्ध नेता खो दिया है, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया और केरल की प्रगति के लिए काम किया। मुझे उनके साथ अपनी विभिन्न बातचीत याद है, खासकर जब हम दोनों ने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था, और बाद में जब मैं दिल्ली चला आया था।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\