देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद के साथ ‘चिंतन शिविर’ में भाग लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें दो मंत्रियों ने शासन और नीति निर्माण पर केंद्रित प्रस्तुति दी।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें दो मंत्रियों ने शासन और नीति निर्माण पर केंद्रित प्रस्तुति दी।

मंत्रियों को शासन संबंधी मुद्दों की बेहतर समझ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक को ‘चिंतन शिविर’ कहा गया है जो इस श्रृंखला की तीसरी बैठक थी।

बैठक की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि प्रस्तुतिकरण में नीति निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों को रेखांकित किया गया।

उन्होंने कहा कि ये बैठकें या ‘चिंतन शिविर’ केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल नये मंत्रियों के लिए ‘ओरियंटेशन’ कार्यक्रम की तरह भी हैं।

पिछली बैठक 28 सितंबर को हुई थी जिसमें केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत तथा पीयूष गोयल ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नीतियों और सरकार की घोषणाओं पर केंद्रित प्रस्तुतिकरण दिये।

इससे पहले 14 सितंबर को हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्य क्षमता और समय प्रबंधन आदि पर प्रस्तुतिकरण दिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\