देश की खबरें | प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर जापान रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम दो दिवसीय यात्रा पर जापान के लिए रवाना हो गए, जहां वह क्वाड नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे जो प्रभावशाली समूह के सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रम पर चर्चा करने पर केंद्रित है।

नयी दिल्ली, 22 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम दो दिवसीय यात्रा पर जापान के लिए रवाना हो गए, जहां वह क्वाड नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे जो प्रभावशाली समूह के सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रम पर चर्चा करने पर केंद्रित है।

मोदी ने एक बयान में कहा कि शिखर सम्मेलन चार सदस्य देशों के नेताओं को क्वाड पहल की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा।

तोक्यो में 24 मई को होने वाले शिखर सम्मेलन में मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘विश्व कल्याण शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए एक यात्रा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो के लिए रवाना। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीस, जापान के प्रधानमंत्री किशिदा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन के साथ क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन।’’

शिखर सम्मेलन से इतर मोदी बाइडन, किशिदा और अल्बनीज के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

मोदी ने कहा, ‘‘जापान में, मैं क्वाड नेताओं की आमने-सामने की दूसरी शिखर वार्ता में भी हिस्सा लूंगा, जिससे चार क्वाड देशों के नेताओं को क्वाड के कदमों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हिन्द-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रम और पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का अदान-प्रदान करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट