देश की खबरें | प्रधानमंत्री बढ़ती महंगाई, तेल की कीमतों, किसानों की हत्या पर चुप हैं : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वह ‘किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या’ तथा तेल की बढ़ती कीमतों पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन जब उनकी आलोचना की जाती है या उनके मित्रों पर सवाल किये जाते हैं तब वह आक्रोशित हो जाते हैं।

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वह ‘किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या’ तथा तेल की बढ़ती कीमतों पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन जब उनकी आलोचना की जाती है या उनके मित्रों पर सवाल किये जाते हैं तब वह आक्रोशित हो जाते हैं।

राहुल ने पूर्वी लद्दाख के संदर्भ में थल सेना प्रमुख एम एम नरवणे की ‘चीन यहां बने रहने के लिए था’ टिप्पणी को लेकर भी सरकार की आलोचना की।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जमावड़े पर जनरल नरवणे के बयान से जुड़ी एक खबर को टैग करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘चीन यहां बने रहने वाला था, कहां? हमारी जमीन पर।’’

राहुल ने एक अन्य ट्वीट में तेल की बढ़ती कीमतों और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हालिया हत्याओं पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर उन पर प्रहार किया।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘पीएम साइलेंट - बढ़ती महंगाई, तेल के दाम, बेरोज़गारी, किसान व भाजपा कार्यकर्ता की हत्या। पीएम वायलेंट - कैमरा व फ़ोटो ऑप में कमी, सच्ची आलोचना, मित्रों पर सवाल।’’

उल्लेखनीय है कि जनरल नरवणे ने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में शनिवार को कहा था, ‘‘हां, यह चिंता का विषय है कि बड़े पैमाने पर जमावड़ा हुआ है और यह जारी है और उस तरह के जमावड़े को बनाए रखने के लिए, चीन की ओर बुनियादी ढांचे का इसी पैमाने का विकास भी हुआ है।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘तो, इसका मतलब है कि वे (पीएलए) वहां जमे रहेंगे। हम इन सभी घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, लेकिन अगर वे वहां बने रहेंगे, तो हम भी वहां डटे रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी