देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का उद्धाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 100वीं कड़ी के प्रसारण से 48 घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में रेडियो प्रसारण को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का उद्धाटन किया।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 100वीं कड़ी के प्रसारण से 48 घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में रेडियो प्रसारण को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का उद्धाटन किया।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 100 वॉट के इन ट्रांसमीटर्स की शुरुआत की। इन ट्रांसमीटर्स को 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 84 जिलों में स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आकाशवाणी की एफएम सेवा का विस्तार 'अखिल भारतीय एफएम' बनने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह शुरूआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है।

मोदी ने कहा कि 'मन की बात' का बेहतरीन अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। उन्होंने कहा, "मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से तथा देश की सामूहिक कर्तव्य शक्ति से जुड़ा रहा हूं।"

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मोदी का दृढ़ विश्वास है कि रेडियो जनता तक पहुंचने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्होंने व्यापक रूप से श्रोताओं तक पहुंचने के लिए रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम शुरू किया था।

रविवार 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट