जरुरी जानकारी | पीएम ई-बस सेवा शहरी केंद्रों में ईवी को बढ़ावा देने में ‘उत्प्रेरक’ साबित होगी : एसएमईवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल (एसएमईवी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीएम ई-बस सेवा योजना शहरी केंद्रों में बिजलीचालित वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए ‘उत्प्रेरक’ के तौर पर काम करेगी।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल (एसएमईवी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीएम ई-बस सेवा योजना शहरी केंद्रों में बिजलीचालित वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए ‘उत्प्रेरक’ के तौर पर काम करेगी।

एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, “बसें शहरी प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत हैं और इस निर्णय से प्रदूषण के स्तर और उससे होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने में काफी मदद मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, यह रणनीतिक कदम विभिन्न शहरी केंद्रों में ईवी को बढ़ावा देने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है, जिससे इलेक्ट्रिक परिवहन की स्वीकार्यता और व्यापक हो सकेगी।’’

उन्होंने कहा कि इस पहल में प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करने और मौजूदा संसाधनों को बेहतर बनाने में मदद करने की क्षमता है।

गिल ने कहा कि यह भारत को आत्मनिर्भरता, पर्यावरणीय प्रबंधन और ईवी के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओर ले जाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा, “दोपहिया वाहन परिवहन का उपयोग जनता द्वारा किया जाता है और इसका विद्युतीकरण भारत के ईवी मिशन में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बन सकता है।”

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘पीएम ई-बस सेवा’ योजना को मंजूरी दी, जिसके तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत 169 शहरों को 10,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

इस योजना की अनुमानित लागत 57,613 करोड़ रुपये है, जिसमें से 20,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी और शेष खर्च राज्यों द्वारा वहन किया जाएगा। यह योजना 10 साल तक बस परिचालन में सहयोग देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू