देश की खबरें | प्लस टू रिश्वतखोरी मामला: ईडी ने दूसरे दिन भी आईयूएमएल विधायक शाजी से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्लस टू रिश्वत मामले में आईयूएमएल के विधायक के एम शाजी से पूछताछ की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझिकोड (केरल), 11 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्लस टू रिश्वत मामले में आईयूएमएल के विधायक के एम शाजी से पूछताछ की।

केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार को कल्लई स्थित अपने उप-संभागीय कार्यालय में शाजी से लगभग 15 घंटे तक पूछताछ की थी और आज सुबह उन्हें फिर से उनके समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results: कांग्रेस और आरजेडी पर गिरिराज सिंह ने कहा तंज, बोले- खिसियाने बिल्ली खंबा नोचे.

ईडी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज एक मामले की जांच कर रही है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 2014 में 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के बाद यहां से नजदीक एझिकोड के एक स्कूल के लिए प्लस टू पाठ्यक्रमों की मंजूरी दी गई थी।

ईडी ने शाजी को विदेशी धन मिलने के संबंध में भी मामला दर्ज किया है और हाल ही में कन्नूर के चिरक्कल में उनके निवास की तलाशी ली थी।

यह भी पढ़े | बहरीन के प्रधानमंत्री शेख खलीफा का 84 वर्ष की उम्र में निधन: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को शाजी की पत्नी के एम आशा का बयान दर्ज किया था, जो शहर के वेंगेरी में स्थित घर की मालकिन हैं।

एजेंसी ने 5,500 वर्ग फुट के घर के निर्माण के लिए आय के स्रोत के बारे में विवरण मांगा है।

आईयूएमएल कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ की प्रमुख सहयोगी पार्टी है। पार्टी के दो विधायक जांच एजेंसी के शिकंजे में हैं।

मंजेश्वरम से एक अन्य आईयूएमएल विधायक एम सी कमरुद्दीन को हाल ही में सोने के आभूषणों में निवेशकों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\