देश की खबरें | ठाणे में सहकर्मी की हत्या के लिए प्लम्बर को आजीवन कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर की एक अदालत ने 27 वर्षीय एक प्लम्बर को लगभग चार वर्ष पहले अपने सहकर्मी की हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

ठाणे, 19 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर की एक अदालत ने 27 वर्षीय एक प्लम्बर को लगभग चार वर्ष पहले अपने सहकर्मी की हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

प्रमुख जिला न्यायाधीश एसबी अग्रवाल ने 15 जुलाई के अपने आदेश में सूरज पन्नालाल सरोज पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस आदेश की एक प्रति शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई।

मुकदमे के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक एपी लाडवानजारी ने अदालत को बताया कि सूरज ने कुछ समय के लिए विजय रामूजागीर सरोज नामक एक अन्य प्लंबर के साथ काम किया था।

दोनों के बीच 22 अक्टूबर 2020 को उस समय कहासुनी हो गई जब वह ठाणे शहर में एक कार्यस्थल पर विजय के पास काम करने का औजार और कुछ बकाया राशि लेने गया था।

लाडवानजारी ने अदालत को बताया कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान सूरज ने विजय के सिर पर औजार से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

सरकारी वकील ने कहा कि मुकदमे के दौरान 14 गवाहों ने अदालत में गवाही दी, जिनमें उस समय कार्यस्थल पर मौजूद लोग भी शामिल थे।

अदालत ने पाया कि सूरज के खिलाफ लगे आरोपों को अभियोजन पक्ष ने सही साबित कर दिया है, जिसकी वजह से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\