देश की खबरें | अटपटे किरदार निभाना मेरे फिल्म करियर का हिस्सा रहा है : आयुष्मान खुराना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रयोगधर्मी अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बृहस्पतिवार को कहा कि अटपटे किरदार निभाना उनके फिल्म करियर का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ऐसी भूमिकाओं में नजर आना चाहते हैं जो उनसे पहले किसी अदाकार ने नहीं निभाई हों।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 अगस्त प्रयोगधर्मी अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बृहस्पतिवार को कहा कि अटपटे किरदार निभाना उनके फिल्म करियर का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ऐसी भूमिकाओं में नजर आना चाहते हैं जो उनसे पहले किसी अदाकार ने नहीं निभाई हों।

खुराना अपनी अगली फिल्म ‘‘ड्रीम गर्ल 2’’ के प्रचार के लिए सह अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ इंदौर आए थे। खुराना 25 अगस्त को परदे पर उतरने जा रही इस फिल्म में ऐसे किरदार में नजर आएंगे जिसमें उन्हें एक महिला के हुलिये में रहने को मजबूर होना पड़ता है।

38 वर्षीय अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा,‘‘बतौर अभिनेता अटपटे किरदार निभाना मेरे फिल्म करियर का हिस्सा रहा है। अदाकार के तौर पर मैं वह करना चाहता हूं जो मुझसे पहले किसी और अभिनेता ने नहीं किया हो।’’

खुराना ने कहा,"अभिनय के वक्त मैं फिल्म की कहानी को पहले और खुद को बाद में रखता हूं। मेरी फिल्मों का सबसे बड़ा हीरो कहानी ही होती है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म ‘‘ड्रीम गर्ल 2’’ में एक महिला के हुलिये वाला किरदार निभाने के बाद महिलाओं के लिए उनके मन में सम्मान बढ़ गया है।

खुराना ने कहा,"महिला किरदार के रूप में दिखने के लिए शूटिंग के दौरान मुझे गहरा मेकअप कराना पड़ता था, गर्मी में भारी लहंगे और विग पहननी पड़ती थी। दिन में दो-तीन बार हजामत बनवानी पड़ती थी, वरना मेरे चेहरे पर फिर से दाढ़ी उग आती थी। यह सब काफी मुश्किल था।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फिल्म ‘‘चाची 420’’ (1997) में बूढ़ी महिला के हुलिये में कमल हासन के निभाए किरदार ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया था।

खुराना ने फिल्म ‘‘आंटी नम्बर 1’’ (1998) में गोविंदा और फिल्म ‘’बाजी’’ (1995) के गाने ‘‘डोले डोले दिल डोले’’ में आमिर खान के निभाए महिला के हुलिये वाले किरदारों की भी तारीफ की।

‘‘ड्रीम गर्ल 2’’ में खुराना की सह अभिनेत्री अनन्या पांडे ने मजाक में कहा कि इस फिल्म में महिला का किरदार निभा रहे खुराना से उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में ‘‘कड़ी टक्कर’’ मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस