देश की खबरें | आईपीएल के लिए 18 फरवरी को हो सकती है खिलाड़ियों की नीलामी: बीसीसीआई अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2021 सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को हो सकती है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2021 सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को हो सकती है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई- को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ नीलामी 18 फरवरी को हो सकता है। इसके लिए स्थल पर अभी फैसला होना है।’’

बीसीसीआई को अभी यह तय करना है कि आगामी आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या नहीं। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि बार-बार जोर देकर कहा है कि इसका आयोजन घरेलू मैदान पर करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था।

अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली घरेलू श्रृंखला का सुचारू संचालन इस आकर्षक लीग के भारत में आयोजन का रास्ता साफ करेगा।

खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में हस्तांतरण) जारी रहेगा।

टीमों से रिलीज किये गये खिलाड़ी में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (राजस्थान रॉयल्स) और ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब) जैसे दिग्गज भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\