खेल की खबरें | भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश में धुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को कोई खेल नहीं हो सका ।

बेंगलुरू, 16 अक्टूबर बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को कोई खेल नहीं हो सका ।

अंपायरों और अन्य मैच अधिकारियों ने दोपहर दो बजे मैदान का मुआयना किया जब दिन में पहली बार थोड़ी देर के लिये बारिश रूकी । लेकिन हालात को देखकर दो बजकर 34 मिनट पर खेल रद्द करने का फैसला किया गया ।

इससे पहले आउटफील्ड कवर और पिच पर डाले कवर की पहली परत मुआयने के लिये हटाई गई तो दर्शक काफी रोमांचित हो गए । लेकिन सुबह से हो रही बारिश के कारण खेल हो पाना संभव नहीं था ।

सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सुबह नौ बजे टॉस भी नहीं हो सका ।

खराब मौसम के बावजूद मैदान पर काफी तादाद में दर्शक जमा थे । स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंडोर अभ्यास करते देखकर दर्शक काफी रोमांचित भी हो गए ।

दूसरे दिन भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है ।दोनों टीमें बारिश के कारण अभ्यास भी नहीं कर सकी थी ।

दूसरे दिन का खेल सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और टॉस आठ बजकर 45 मिनट पर कराया जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी