जरुरी जानकारी | मूल्यवर्धित कृषि उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना: आईटीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विविध कारोबार वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने कहा है कि उसके कृषि व्यवसाय का रणनीतिक ध्यान अपने मूल्यवर्धित कृषि उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करके वृद्धि में तेजी लाने पर बना हुआ है।

कोलकाता, आठ जुलाई विविध कारोबार वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने कहा है कि उसके कृषि व्यवसाय का रणनीतिक ध्यान अपने मूल्यवर्धित कृषि उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करके वृद्धि में तेजी लाने पर बना हुआ है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उसके कृषि कारोबार का दायरा और परिचालन कई गुना बढ़ा है और वर्तमान में 22 राज्यों में इसका वार्षिक प्रवाह 35 लाख टन से अधिक का है।

कंपनी की योजना मसालों, कॉफी, फ्रोजेन समुद्री उत्पादों और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों समेत कई मूल्य श्रृंखलाओं में विस्तार करने की है।

आईटीसी के कृषि कारोबार खंड का राजस्व वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 19,753 करोड़ रुपये हो गया।

वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने मिर्च, जीरा, हल्दी और धनिया जैसे मसालों में खरीदारों के लिए पसंदीदा आपूर्ति श्रृंखला भागीदार के रूप में स्थिति मजबूत की है।

कंपनी ने कहा कि वह अपने जैविक और एकीकृत फसल प्रबंधन कार्यक्रमों को बढ़ाना जारी रखे हुए है और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कई राज्यों में जैविक खेती का विस्तार कर रही है।

कंपनी ने कहा कि उसने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों, खासकर यूरोप और पश्चिम एशिया में अपनी उपस्थिति मजबूत की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी