जरुरी जानकारी | पीरामल एंटरप्राइजेज का दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 628.31 करोड़ रुपये रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अजय पीरामल की अगुवाई वाली पीरामल एंटरप्राइजेज का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 सितंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में 13.95 प्रतिशत बढ़कर 628.31 करोड़ रुपये रहा। औषधि खंड में अच्छी बिक्री से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर अजय पीरामल की अगुवाई वाली पीरामल एंटरप्राइजेज का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 सितंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में 13.95 प्रतिशत बढ़कर 628.31 करोड़ रुपये रहा। औषधि खंड में अच्छी बिक्री से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
पीरामल एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 551.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.
कंपनी की एकीकृत आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 3,301.94 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 3,270.50 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक अन्य सूचना में कहा है कि उसके तीन स्वतंत्र निदेशकों -- केकी दादीसेठ, आर ए माशेल्कर और गोवर्धन मेहता -- ने कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बताया कि इन तीनों स्वतंत्र निदेशकों ने 28 अक्टूबर 2020 को कामकाजी समय की समाप्ति के समय से इस्तीफा दिया है।
यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.
कंपनी ने कहा है कि निदेशक मंडल के सामान्य परिचालन को बनाये रखने के लिये स्वतंत्र निदेशकों के उत्तराधिकार योजना पर विचार विमर्श किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)