देश की खबरें | गहलोत के खिलाफ पायलट के बागी तेवर बरकरार, संपर्क में शीर्ष नेतृत्व

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मनाने की कोशिशें कांग्रेस नेतृत्व की ओर से लगातार की जा रही हैं और इसी क्रम में पार्टी कई वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में हैं।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मनाने की कोशिशें कांग्रेस नेतृत्व की ओर से लगातार की जा रही हैं और इसी क्रम में पार्टी कई वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में हैं।

हालांकि, पायलट के करीबी सूत्रों का कहना है कि राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अब भी बाकी रुख अपनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra SSC, HSC Board Exam Results 2020: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट mahahsscboard.in पर 14 या 15 जुलाई को हो सकते हैं जारी, 10वीं के रिजल्ट महीने के अंत में होंगे घोषित.

पायलट के करीबों सूत्रों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के पास बहुमत होने के दावे को भी खारिज करते हुए कहा कि बहुमत मुख्यमंत्री के आवास पर नहीं, बल्कि विधानसभा में होता है।

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री के करीबी एक सूत्र ने यह भी कहा कि पायलट भाजपा में नहीं जाएंगे और कांग्रेस आलाकमान की तरफ से कोई निर्णय होने के बाद ही आगे का कदम उठाएंगे।

यह भी पढ़े | तेलंगानाः डॉक्टर ने पेश की इंसानियत की मिसाल, COVID-19 पॉजिटिव के मरीज का शव को ट्रैक्टर से पहुंचाया शमशान घाट, VIDEO.

पायलट ने रविवार को गहलोत के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल लिया था और दावा किया था कि उनके पास 30 से अधिक विधायकों का समर्थन है और अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में आ चुकी है।

दूसरी तरफ, जयपुर में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस ने दावा किया कि गहलोत सरकार के पास 109 विधायकों का बहुमत है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पायलट से बात की है और उनसे कहा है कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत नहीं करें। उन्हें उनकी चिंताओं को दूर करने का विश्वास भी दिलाया गया है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पायलट को मनाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार उनके संपर्क में बना हुआ है। खबर है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पायलट से बात की है। इसके साथ ही अहमद पटेल, पी चिदंबरम और केसी वेणुगोपाल ने भी उनसे संपर्क किया है।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत में सचिन पायलट ने जो भी मुद्दे रखे हैं, उनके निराकरण का विश्वास दिलाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट