देश की खबरें | पायलट ने विधायक के आरोपों को आधारहीन बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने पार्टी के एक विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को आधारहीन बताते हुए सोमवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 20 जुलाई कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने पार्टी के एक विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को आधारहीन बताते हुए सोमवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगवाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट ने तोड़ी चुप्पी, 35 करोड़ की रिश्वत के आरोपों' पर बोले 'उदास हूं, मगर हैरान नहीं, उचित क़ानूनी कार्रवाई करूंगा'.

इससे पहले बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बारे में चर्चा की थी। मलिंगा ने दावा किया था कि उन्हें पैसों की पेशकश की गयी थी।

पायलट के प्रवक्ता के व्हाट्सएप ग्रुप में एक बयान जारी किया गया। इसमें पायलट ने कहा है, ‘‘मुझ पर इस तरह के आधारहीन आरोप लगाए जाने से मैं दुखी हूं लेकिन हैरान नहीं हूं। इसका एकमात्र उद्देश्य मुझे बदनाम करना है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 794 नए मरीज पाए गए: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप का उद्देश्य कांग्रेस के विधायक एवं सदस्य होने के नाते उनके द्वारा राज्य में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जताई गई चिंताओं को भी दबाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये आरोप मुझे और बदनाम करने तथा मेरी साख पर हमला करने के लिए लगाए गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दे से ध्यान बंटाने के लिए बहस को मोड़ा जा रहा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘उन विधायक के खिलाफ उचित एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिनसे इस तरह के आरोप लगवाए गए हैं।’’ बयान के अनुसार, ‘‘मुझे विश्वास है कि मेरी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसे और आरोप मुझ पर लगाए जाएंगे। लेकिन मैं अपने विश्वास और आस्था पर कायम रहूंगा।’’

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

Siberia Lab Scare: रूस की एंटी-प्लेग लैब में रिसर्च वर्कर की रहस्यमयी संक्रमण से मौत; सैकड़ों लोग क्वारंटाइन, क्या न्यूमोनिक प्लेग फैलने का है खतरा?

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस