देश की खबरें | पीलीभीत: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में कृषि अधिकारी पर हमले के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता द्वारा कथित तौर पर जिला कृषि अधिकारी को थप्पड़ मारे जाने के एक दिन बाद, कृषि विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी।

पीलीभीत (उप्र), 18 जुलाई पीलीभीत जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता द्वारा कथित तौर पर जिला कृषि अधिकारी को थप्पड़ मारे जाने के एक दिन बाद, कृषि विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी।

जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बृहस्पतिवार को यूरिया की कमी पर चर्चा के दौरान, भाजपा नेता नितिन पाठक और उनके ड्राइवर अनमोल ने उन पर हमला किया।

शहर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने पाठक और अनमोल के खिलाफ मारपीट एवं गाली-गलौज करने और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर घटना के बाद, कृषि विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हड़ताल शुरू कर दी और गुंडागर्दी के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने जिलाधिकारी (डीएम) को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई न होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।

एक वीडियो बयान में यादव ने आरोप लगाया कि उन पर हमला एक ‘‘पूर्व नियोजित साजिश’’ थी और उन्हें उनकी जाति के कारण निशाना बनाया गया।

उन्होंने दावा किया कि बैठक में जनप्रतिनिधियों की जगह ‘‘गुंडे’’ मौजूद थे।

कृषि अधिकारी ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उनसे मारपीट की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली।

हालांकि, नितिन पाठक ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि बैठक के दौरान यादव के ‘‘बेतुके बयानों’’ और एक महिला सदस्य के साथ दुर्व्यवहार के लिए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्होंने यादव पर उर्वरक गबन का भी आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड